शुक्रवार, 10 दिसंबर 2021

नटखट हाथ से जाने स्वभाव

 दार्शनिक अथवा नटखट हाथ 


'दार्शनिक' अथवा 'नटखट' हाथ

इस श्रेणी के हाथों की हथेली लम्बी होती है। सम्पूर्ण हाथ की बनावट लम्बी तथा नुकीली होती है। अँगुलियाँ लम्बी होने के साथ ही कुछ टेढ़ी-सी भी होती हैं। उनकी गाँठे उठी रहती हैं तथा नाखून भी लम्बे आकार के होते हैं। ऐसा हाथ एक ओर को कुछ झुका-सा रहता है तथा उस पर रेखाएं अधिक गहरी होती हैं। अँगलियों के पृष्ठ भाग पर तीसरे पर्व पर रोम (केश) भी रहते हैं।

ऐसे हाथ वाले जातक उच्च श्रेणी के विद्वान, विचारक, बुद्धिजीवी, अन्तमंत्री चित्तवृत्ति वाले अत्यन्त धैर्यवान, सहिष्ण, मितभाषी, मधुरभाषी, प्रभावशाली, ज्ञान-पिपासु, दार्शनिक, आध्यात्म-चिन्तक, सद्गुणी, एकान्तप्रिय, कलाकार, साहित्यकार, धर्मात्मा, स्वतन्त्र विचारक, प्रतिभावान्, तार्किक, दयालु, धैर्यवान, परोपकारी, शान्त, आश्रयदाता, अनुभवी, शास्त्रज्ञ, उदार प्रकृति, निर्भय, सत्यवादी, स्नेही, कृपालु, सच्चरित्र, आदर्श प्रेमी, स्वाभिमानी, सबके मित्र तथा सदाचारी होते हैं। इनमें कृपणता लेशमात्र भी नहीं पाई जाती। यदि इनके पास धन हो तो ये उसे मुक्तहस्त कर धर्मशाला, चिकित्सालय आदि के निर्माण तथा परोपकार के कार्यों में खर्च करते हैं। स्वयं कष्ट सहकर भी ये दूसरों को सुख पहुँचाने के इच्छुक रहते हैं। प्रमाण एवं तर्क के बिना ये किसी भी बात पर विश्वास नहीं कर पाते। यदि इनसे कोई जोर-जबर्दस्ती की जाय तो ये बने हुये काम को स्वयं ही बिगाड़ देने में भी नहीं चूकते। इनकी विचारबुद्धि विचरूण होती है। भय अथवा धौंस दिखाकर इनसे कोई काम नहीं कराया जा सकता।

इन लोगों का दाम्पत्य जीवन प्रायः सुखमय नहीं होता। यदि इनका जीवन साथी भी ऐसे ही हाथ वाला न हुआ तो उन दोनों के विचारों में कभी पटरी नही बैठती, जिसके कारण गृहस्थ जीवन की शान्ति समाप्त हो जाती है।

यदि ऐसे हाथ की अंगुलियों में गाँठे हों तो 'विचारक प्रवृत्ति' की अधिकता पाई जाती है। यदि अँगुलियों के अग्रभाग कुछ चौकोर अथवा नुकीले हों तो आत्मिक-स्फूर्ति अधिक रहती है। अंगुलियों का नुकीला होना आत्मत्याग की भावना को प्रकट करता है। यदि हथेली वर्गाकार हो तथा केवल अँगुलियाँ गठीली हों तो ऐसे व्यक्ति के जीवन में व्यावहारिकता का समावेश भी पाया जाता है।

8 टिप्‍पणियां:

नवग्रह के रत्न

 रत्नों की जानकारी   यहां सिर्फ रत्नों के नाम बताएं गए है।  1. सूर्य ग्रह का रत्न मानिक्य व उपरत्न स्टार माणक, रतवा हकीक, तामडा,...